KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया, मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा निर्देशित आज दिनांक 01.12.2025 को सिटी हॉस्पिटल दतिया में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मान डॉ बृजेंद्र वर्मा जी जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. विशाल वर्मा जी के सानिध्य में विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, उसके उपरांत आदरणीय सीएमएचओ एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी एवं उनाव बीएमओ श्री राहुल चाउदा जी द्वारा हरि झंडी दिखा कर रैली का आयोजन किया गया। उपरोक्त रैली के माध्यम से जन मानस को एचआईव्ही एड्स से बचाव एवं फैलने के कारणों के बारे में जागरूक किया गया। रैली सिटी हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर किला बाजार से होते हुए सब्जी मंडी से पुनः सिटी हॉस्पिटल में समापन किया गया। कार्य क्रम में जिला विधिक न्यायालय से विभूति तिवारी जी, आशा कार्यकर्ता, आईसीटीसीएस टी आई परामर्शदाता, टी आई प्रोग्राम स्टाफ शामिल रहे।
Comments
Post a Comment