KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक मकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग भड़क उठी। गोदाम में प्लास्टिक और रबर की बड़ी मात्रा होने से आग देखते ही देखते फैल गई और घना धुआं दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आगजनी में लगभग ₹2.5 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया, वरना नुकसान और अधिक हो सकता था।
Comments
Post a Comment