KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी, 27 दिसंबर 2025/ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक मादा बाघ का आज शनिवार की सुबह सफलतापूर्वक माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी में स्थानांतरण किया गया। यह पहल माधव टाइगर रिजर्व में संचालित बाघ पुनर्स्थापना परियोजना को नई मजबूती प्रदान करेगी। इस पुनर्स्थापना से रिजर्व क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और पर्यावरणीय स्थायित्व को गति मिलेगी। वन विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यह मिशन मध्यप्रदेश के वन्यजीव प्रबंधन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय बनेगा।

Comments
Post a Comment