KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
श्रीराम कथा की सार्थकता जीवन पर्यन्त रहेगी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक
थरेट में श्री रामलीला का पूर्व विधायक घनश्यामसिंह ने किया शुभारंभ
दतिया। जब तक मनुष्य पृथ्वी पर हैं, श्रीराम कथा की सार्थकता हमेशा रहेगी। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्यामसिंह ने ग्राम थरेट में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली श्रीरामलीला मंचन के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि श्री रामलीला मंचन के माध्यम से हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उन्हें जीवन में उतारने के लिए प्रेरित होते है। श्रीरामकथा एवं रामलीला हमारा मार्गदर्शन करती हैं कि जीवन में धर्म के मार्ग पर चलकर लोक कल्याण के कार्य करें। बड़ी खुशी की बात हैं कि ग्राम थरेट में रामलीला मंचन लंबे समय से प्रतिवर्ष हो रहा हैं इसके लिए मैं रामलीला आयोजन समिति एवं ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सिंह ने मंच का फीता काटकर कर एवं भगवान श्री राम दरबार की दिव्य आरती उतार कर किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश महाते, राम शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष थरेट, राघोराम शर्मा, छोटे महाते, कमल किशोर शर्मा, नवनीत महंत आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment