कोलारस में हुई 1 करोड़ 53 लाख सोने चांदी की चोरी का खुलासा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 
कोलारस रिपोर्टर शिवनारायण अग्रवाल 

 जिला शिवपुरी के कोलारस  मै सोने चांदी की दुकान से हुई चोरी का खुलासा करते हुये शिवपुरी पुलिस के द्वारा चोरी गयी 46 किलो चांदी एवं सोने के गहने बरामद कर आरोपी अमन रावत व अभिषेक रावत को गिरफ़्तर किया। 
कोलारस दिनाक 27/07/2025 को फरियादी गिरीश जैन निवासी सदर बाजार कोलारस के द्वारा थाना कोलारस मै सूचना दी     कि पड़ोसी ने आकर बताया कि तुम्हारी  दुकान की शटर टूटी हुई है, मौके पर जाकर देखा तो दुकान मै रखे सारे सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गये, ओर थाना कोलारस ने चोरी की इस बार्दत को विवेचना मे लिया  
 चोरी की घटना की सूचना मिलते ही शिवपुरी पुलिस अधीकक्ष ने अपराध  को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर mauke ka निरीक्षण किया। पुलिस अधीकक्ष द्वारा चोरी गये माल एवं आरोपियों को जल्द से जल्द  गिरफ़्तर करने आदेश दिये ओर अलग अलग टीमों का गठन कर  जांच पढ़ताल शुरू कर करीब  100 se अधिक  बदमाशो से पूछताछ की  एवं प्रकरण में अन्य जिलों की पुलिस की भी सहायता ली जिससे आरोपियों की जानकारी प्रात हुई, 
ओर 20/01/2026 को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई अमन रावत निवासी खोंकर रोड सेसई सड़क पर अपनी मोटर साइकिल से कोलारस में चोरी गये माल को लेकर बेचने के लिये शिवपुरी जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी डिलेक्स मोटर साइकिल व चोरी के माल के साथ अमन रावत को गिरफ्तार किया ओर पूछताछ की तो  आरोपी अमन रावत बताया ली मामा संजय रावत, जानकी रावत, निवासी कुलवरा एवं कुलवरा के अभषेक रावत के साथ मिलकर चोरी करना बताया तथा आरोपी  अभिषेक रावत  पुत्र  कमलसिंह रावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुलवरा को गिरफ्तार किया, आरोपी संजय रावत पुत्र रामदायल रावत एवं जानकी पुत्र रामदायल रावत फरार है। 
 आरोपियों के पास से  करीब 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण जिनकी कीमत 1 करोड़  53 लाख रुपए के जप्त किये। 
सराहनीय भूमिका: एस डी ओ पी कोलारस संजय मिश्रा थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर, उनि. सौरभ तोमर, उनि. सावित्री लकडा, सउनि. अमृतलाल भिलाला, सउनि गुनेश्वर पैकरा, प्र. आर उदय सिंह, प्र आर रविंद्र बुंदेला, प्र आर. सुधीर सिंह, प्र आर. नरेश यादव, प्र आर. रघुवीर सिंह, आर. राहुल परिहार, आर . पुस्पेंद्र रावत, आर. राहुल रावत, आर. शिववीर, आर. रामसिंह पटेलिया, आर. गजराज सिंह, आर.मनोज कुमार एवं सायबर सेल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर के प्र आर. 558 राकेश गुर्जर, प्र आर. 437 धर्मेंद्र परमार, तथा सायबर सेल शिवपुरी से उनि. धर्मेंद्र जाट, आर. विकास चौहान, की सराहनीय भूमिका रही।

Comments