10.55 लाख का गुड़ लहान और कच्ची शराब नष्ट की,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया में कंजर डेरों पर आबकारी का बड़ा छापा, 10.55 लाख का गुड़ लहान और कच्ची शराब नष्ट की, जमीन में गाड़कर रखे थे ड्रम
दतिया।दतिया में कंजर डेरों पर आबकारी का बड़ा छापा, मचा हड़कंप,शुक्रवार 23 जनवरी को पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन में  नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर आबकारी उपनिरीक्षक एवं केतन भाबर आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में व्रत्त दतिया अ में सनोरा कंजरडेरा एवं नौनेर कंजरडेरा पर दविश दी एवं दौराने दबिश अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 
अज्ञात सनोरा कंजर डेरा मौके पर अंदर जमीन में गढ़े होने से 6 ड्रमों में 1200 किलो ग्राम गुड लहान एवं 2 ड्रमों में 400  लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा अंदर जमीन में गढ़े होने से निकलने के प्रयास में निकाले न जा सके जिससे मौके पर ड्रमों,गुड़लहान ,हाथ भट्टी मदिरा, को नष्ट किया गया।अज्ञात सनोरा कंजर डेरा मौके पर अंदर जमीन में गढ़े होने से 10 ड्रमों में 2000  किलो ग्राम गुड लहान एवं 2 ड्रमों में 400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा अंदर जमीन में गढ़े होने से निकलने के प्रयास में निकले ना जा सके जिससे मौके पर ड्रमों,गुड़लहान ,हाथ भट्टी मदिरा, को नष्ट किया गया। एवं 40 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा मोके से जप्त की।अज्ञात सनोरा कंजर डेरा पर   लगभग 3000 किलो ग्राम गुड़ लहान एक गड्डे में भरी होने से मोके पर से नष्ट किया गया। अज्ञात नौनेर कंजरडेरा पर अंदर जमीन में गढ़े होने से 9 ड्रमों में 1800 किलो ग्राम गुड लहान एवं 1 ड्रम में 200  लीटर जमीन में गढ़े होने से निकाले न जा सके जिससे मौके पर ड्रमों,गुड़लहान को नष्ट किया गया।एवं 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा मोके पर से जप्त।कुल मौके पर नष्ट 1000 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं मौके पर 8000 kg गुड़लहान,31 ड्रम एवं 01 मदिरा मशीन ,2 परात मौके पर नष्ट की एवं 70 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की एवं मध्य प्रदेश आबकारीअधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)F  ,34(1)A के अंतर्गत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।कुल जप्त,नष्ट मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग10,55,000/ रुपए है। 
 गुड़लहान एवं 1000 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा मौके पर सैंपल निकालकर नष्ट की गई एवं 31 ड्रम , मदिरा बनाने का उपकरण नष्ट किए।उक्त कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक   संजय शर्मा,विकास पाठक, लक्ष्मीनारायण मांझी , विकास साहू महिला आबकारी आरक्षक सुश्री खुशबू रघुवंशी, याशनिका यादव।पुलिस बल से एसडीओपी विनायक शुक्ला एवं थाना जिगना से आबकारी उपनिरीक्षक रचना माहोर एवं समस्त स्टाफ  हमराह फ़ोर्स पुलिस लाइन बल ,वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।

Comments