KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया ब्रेकिंग। दतिया यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर 30 वाहन चालकों से 25 हजार का जुर्माना।
दतिया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई। अभियान के तहत जिला अस्पताल दतिया के बाहर मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण हो रहे यातायात अवरोध के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की गई। यातायात बाधित कर रहे वाहनों को जप्त कर थाना यातायात लाया गया तथा मार्ग से अवैध पार्किंग हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। इसके साथ ही सड़क किनारे लगे हाथ ठेले हटवाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। इसी क्रम में माँ पीतांबरा मंदिर के नवीन उत्तर गेट के बाहर मार्ग पर अनियमित रूप से ठेले लगाकर यातायात बाधित कर रहे हाथ ठेला एवं फूलमाला विक्रेताओं को भी हटवाया गया, जिससे दर्शनार्थियों एवं आमजन को आवागमन में सुविधा प्राप्त हुई। थाना यातायात प्रभारी श्रीमती सपना शर्मा के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में मोटरसाइकिल, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों सहित कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर लगभग 25,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। यातायात पुलिस दतिया ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं अवैध पार्किंग न करने की अपील की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Comments
Post a Comment