KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। दतिया शहर के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से आज गुरूवार को नगर पालिका दतिया द्वारा कायाकल्प योजना के अंतर्गत 7 करोड़ की लागत के विभिन्न कार्यो का भूमि पूजन कार्यक्रम वृंदावन धाम में आयोजित किया गय। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र उपस्थित रहे। कायाकल्प योजना के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में 7 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से सीसी निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने विधि-विधान से पूजन कर इन विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है और इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत होने वाले इन कार्यों से न केवल वार्डों की स्वच्छता सुधरेगी, बल्कि जलभराव जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर शरण कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, श्री अतुल भूरे चौधरी, नगर पालिका परिषद दतिया के पार्षदगण अन्य जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्यजन, अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment