KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सूखानी, रामलाल गौतम
निचरेले परिवार पहुंच एसपी दफ्तर
यदि अक्षय दोषी पाया जाता है तो हम स्वयं चाहेंगे कि उसे कानून के अनुसार सजा मिले—यह कहना है अक्षय नजरेले के परिजनों का।
अक्षय की बहन ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उसका भाई दोषी निकले तो उसे अवश्य सजा दी जाए, लेकिन उससे पहले मामले की निष्पक्ष और निष्कलंक जांच* होना बेहद जरूरी है।
मंगलवार को अक्षय नचरेले का पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खड़ा होकर न्याय की गुहार लगाता नजर* *आया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदन किया कि पूरे मामले की एक बार निष्पक्ष जांच कराई जाए। परिवार का आरोप है कि उनके* *बेटे को धारा 302 (हत्या) के तहत झूठे मामले में फँसाया गया है।
यह मामला बीते दिनों दतिया के उन्नाव रोड पर प्रदुम शर्मा की हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसमें पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हीं तीन आरोपियों में से एक अक्षय नचरेले भी है। इसी मामले को लेकर अक्षय का परिवार न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुँचा।
न्याय की गुहार लगाने वालों में अक्षय के माता-पिता, दादा-दादी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। अक्षय की मां ने भावुक होते हुए कहा,
“अगर मेरा बेटा मुजरिम होगा तो मैं खुद चाहूँगी कि उसे सजा मिले, लेकिन एक बार मामले की निष्पक्ष जांच जरूर की जाए। मेरा बेटा निर्दोष है।”
वहीं अक्षय के पिता ने भी पुलिस अधीक्षक से अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे को झूठे आरोपों में फँसाया गया है और निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी।
परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि निष्पक्ष जांच कर निर्दोष को न्याय और दोषी को सजा दिलाई जाए।
Comments
Post a Comment