अज्ञात कारणों से युवक ने खाया सल्फास, जिला चिकित्सालय से झांसी रेफर

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सिखानी, रामलाल गौतम


दतिया अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा सल्फास निगलने का मामला सामने आया है। सल्फास सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उसे गंभीर अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पीड़ित युवक की पहचान अंशुल कुशवाहा (20 वर्ष), पुत्र टिल्लू कुशवाहा, निवासी जखोरिया के रूप में हुई है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और झांसी रेफर कर दिया गया है। मौके पर युवक के परिजनो का रो रो का बुरा हाल है।

Comments