KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*स्व.पिता श्री कुंज बिहारी श्रीवास्तव की स्मृति में ग्राम खिरिया आलम के सिद्धेश्वर महाराज के स्थान पर उनके पुत्र-पुत्री ने शीतल जल प्याऊ का निर्माण कराया*
*कथा व्यास मिथिलेश दास महाराज जी द्वारा पूजन कर किया शुभारंभ*
दतिया जिले भांडेर विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत खिरिया आलम में सिद्धेश्वर महाराज के स्थान पर परम पूजनीय स्व.पिताजी श्री कुंज बिहारी श्रीवास्तव (रिटायर्ड पटवारी) जी की स्मृति में शीतल जल प्याऊ का उनके पुत्र अशोक कुमार श्रीवास्तव,एवं पुत्री अंजनी देवी श्रीवास्तव ने निर्माण कराया
और श्रीमद् भागवत कथा के व्यास जी महाराज मिथिलेश दास जी द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा पूजन-पाठ कर शुभारंभ किया गया। शीतल जल प्याऊ के शुभारंभ में श्रीमद् भागवत कथा व्यास मिथिलेश दास जी महाराज,रविंद्र दास मिश्रा (नाती महाराज) एवं पं श्री राघवेंद्र मिश्रा (आचार्य),दीपक शर्मा (दीपू),प्रिंस पटेरिया आदि एवं चाचा रिटायर्ड पटवारी सेवाराम श्रीवास्तव,पुत्र अशोक श्रीवास्तव,पुत्री अंजनी श्रीवास्तव (पोता) डॉ.अनूप श्रीवास्तव,अंकुर श्रीवास्तव (वनविभाग),(नाती) सजल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment