KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में कार्य कर रहा है।
दतिया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अराजकता के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और जहां भी अनैतिक अथवा अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई जाएंगी, वहां तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में जिले में कट्टा लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सक्रियता का परिचय दिया और संबंधित व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती और कानून के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रशासन ने दो टूक कहा है कि कानून के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिले में शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध निरंतर निगरानी एवं निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Comments
Post a Comment