KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। भांडेर बायपास पर रात 7 बजे से 10 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग अभियान में सिविल लाइन थाना का पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधों की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Comments
Post a Comment