दतिया: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक घायल, जिला चिकित्सालय में उपचार जारी।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर pचेतन दास सुखानी

दतिया चिरुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चिरुला थाना के पास एक अज्ञात ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची हाईवे वाहन 1033 की मदद से घायल युवक को सुबह करीब 11 बजे जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल युवक की पहचान आफताब मंसूरी, निवासी झांसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे विभाग में पदस्थ है और किसी कार्य से दतिया आ रहा था। फिलहाल जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।

Comments