जिला कांग्रेस ने उपवास रखकर इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

जिला कांग्रेस ने उपवास रखकर इंदौर पहुंचे राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया- अशोक दांगी बगदा

दतिया आज जिले कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा योजना के नाम बदलने को लेकर शनिवार को किला चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास 11 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया यह उपवास मनरेगा योजना बचाओ संग्राम अभियान,इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीली पानी से हुई मौतों,एवं दतिया जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति सहानभूति व्यक्त करने क्षेत्रीय जनता से रूबरू होकर तथ्यपरक जानकारी एकत्रित करने आज इंदौर के भागीरथपुरा में पहुंचे हमारे राष्ट्रीय नेता जननायक राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय उपवास के माध्यम से राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना बंद करने की साजिश रच रही है उन्होंने कहा मनरेगा ग्रामीण आजीविका सुरक्षा की रीढ़ रहा है इस योजना के माध्यम से हर वर्ष करोड़ों, करोड़ ग्रामीण परिवार को रोजगार मिलता है जिससे पलायन पर रोक लगती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना श्रम की गरिमा और ग्राम स्वराज के मूल्यों पर सीधा आघात है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी गांव से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी इसी कड़ी में एक दिवसीय का उपवास रखा इससे पहले जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन भी किए और आगे भी गांव गांव जाकर लोगों जागरूक किया जाएगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,अवधेश नायक,अंबिका शर्मा,अनूप पाठक,सुरेश झा,नरेंद्र गुर्जर,पातीराम पाल,नारायण बाबूजी,मुकेश यादव पार्षद,देशराज कुशवाह,दीपक बेलपत्री, मोहन कुशवाहा,सी एल बोध,महिपाल गुर्जर,अनिल राज श्रीवास्तव स्वामी शरण कुशवाहा ,पुष्पराज राजपूत,ऋषभ गुर्जर,माखन लाल बाबूजी,सुरेश अहिरवार,रज्जन खान,रामदास उत्साही,गफार चच्चा,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,खुमान सिंह बेचैन,वासुदेव कमरिया, अशोक श्रीवास्तव डॉ राकेश खरे,अमरीश वाल्मीक,सौरव राजपूत, वी के नामदेव,जाकिर मंसूरी, मुकेश यादव, सलीम कमरेट,धर्वेन्द्र परमार,रमेश गुप्ता, दिल्लू राम अहिरवार,रामवीर दांगी मोहन स्वरूप श्रीवास्तव, मोहन सिंह पटेल, वीर सिंह राजपूत, मंगल सिंह लल्ला,आदि उपस्थित रहे!

Comments