सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया 14 जनवरी 2026/ सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया। आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के साथ शहीद सैनिकों की धर्मपत्नी एवं परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवारों द्वारा प्रदर्शित धैर्य, साहस एवं त्याग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं नमन व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर ळें इस अवसर पर देश के समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को सादर नमन किया ।

Comments