दतिया प्रभारी मंत्री विवेकानंद चौक पर कार्यक्रम में हुए शामिल,बच्चों को दतिया जिले का नाम रोशन करने पर किया सम्मानित
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। कृषि कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री तथा दतिया जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना द्वारा सोमवार को युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद किला चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर दतिया जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिन बच्चों का सम्मान किया गया उनमें श्रेयस रावत, हर्षिता शर्मा, कोमल भट्ट, संस्कृति गुप्ता, पहल परमार एवं रूद्राक्ष गुवरेले शामिल रहे।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर स्वप्निल वानखडे जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला एवं आमजन व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी डॉ. राजू त्यागी द्वारा किया गया।
Comments
Post a Comment