KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया। ग्राम पट्टी कुम्हर्रा जिला (झांसी) निवासी राजा श्री विक्रम सिंह जी के पूज्य पिताजी स्व.राजा श्री नरेंद्र प्रताप सिंह (पापाजी) के असमय दुःखद निधन पर ग्राम कुम्हर्रा पहुंच कर महाराज कुमार श्री घनश्याम सिंह जूदेव ने शोकाकुल श्री राजा विक्रम सिंह एवं अन्य परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने स्व.राजा श्री नरेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज सेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को याद किया।
इसके बाद श्री सिंह ने ग्राम भररोली निवासी श्री सुरेश शर्मा के पुत्र धर्मेंद्र शर्मा के असमय दुःखद निधन पर उनके निवास पर पहुंच कर शोकाकुल श्री सुरेश शर्मा एवं अन्य परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने स्व.श्री धर्मेंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इसके पश्चात श्री सिंह ने दतिया के भांडेरी फाटक निवासी स्व.श्रीमती किशोरी वाई के असमय दुःखद निधन पर उनके निवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर श्री सिंह के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष दतिया अशोक दांगी, पूर्व पार्षद नबल यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिमोहन गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ राजा गुर्जर, विष्णु गुर्जर, दिग्विजय सिंह, केपी यादव उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment