KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में स्टेप टू ग्रुप फाउंडेशन(NGO)की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर निर्णय लेते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
श्री दीपक श्रीवास्तव को दतिया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री चेतन दास सुखानी को कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री अशोक श्रीवास्तव को जिला सचिव, श्री चरण सिंह बुंदेला को सह सचिव तथा विश्व गुरु श्री जितेंद्र गौतम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं ग्वालियर से पधारे श्री दीपक तिवारी को जिला अध्यक्ष, ग्वालियर बनाया गया।
कार्यक्रम में स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन(NGO)के अध्यक्ष श्री साहिल खान, सचिव शिवनारायण अग्रवाल,जिला शिवपुरी अध्यक्ष बृजेश अग्निहोत्री, , महासचिव प्रमोद पुरोहित, मनोज उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी व अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया तथा आगामी विचार संगोष्ठी पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता श्री जितेंद्र गौतम ने की। संचालन दतिया जिला अध्यक्ष श्री दीपक श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार जिला सचिव श्री अशोक श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती मोहिनी सक्सेना (दतिया) की विशेष उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment