KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
थाना चिरूला पुलिस ने 72 घंटे में किया, अंधे कत्ल का खुलासा,
मृतक पत्नी सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
थाना चिरूला पुलिस द्वारा एक अंधे कत्ल की गुत्थी 72 घंटे के भीतर सुलझाने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 19.02.2026 को ग्राम फुलरा रोड, कालापहाड़ रेंज, मौजा कालापहाड़ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसका गला कटा हुआ था। इस पर थाना चिरूला में मर्ग क्रमांक 06/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। मृतक की पहचान हेतु सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित किए गए तथा आसपास के जिलों एवं अन्य राज्यों के कंट्रोल रूम को सूचना भेजी गई।
जांच के दौरान मोनू राणा निवासी अर्रोली ने मृतक की पहचान अपने चाचा कल्याण पुत्र रामस्वरूप राणा निवासी अर्रोली थाना उटीला जिला ग्वालियर के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान ग्वालियर से दतिया तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, साइबर सेल की सहायता ली गई तथा परिजनों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई, जिसने स्वीकार किया कि उसका पति शराब के नशे में उससे मारपीट व पैसों की मांग करता था, जिससे वह परेशान थी। उसने अपने मित्र अमित सूरी निवासी शिंदे की छावनी, ग्वालियर को यह बात बताई, जिसने उसकी मदद करने की सहमति दी।
दिनांक 18.02.2026 को मृतक की पत्नी ने अपने पति को डबरा में बागेश्वर दर्शन के बहाने बुलाया। रास्ते में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर कल्याण का गला दबा दिया। बेहोश होने पर उसे सड़क किनारे फेंक दिया और अमित सूरी ने कटर से उसका गला काट दिया।
थाना चिरूला पुलिस ने दोनों आरोपी- मृतक की पत्नी एवं अमित सूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
*सराहनीय भूमिका:*
पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उ.नि. नितिन भार्गव, प्रआर संतोष सगर, प्रआर विजय कौशल, आर. विमल मिश्रा, आर. भूपेन्द्र कंसाना, आर. गजेन्द्र राजावत, आर. जितेन्द्र प्रजापति, आर. लोकेन्द्र यादव, आर. शिवम दुबे, आर. आशीष नायक, आर. अमित यादव, मआर रोहिणी शर्मा एवं मआर मोनिका रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comments
Post a Comment