KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जुआ की फड़ पर पुलिस का छापा, हारजीत का दाव लगाते 9 जुआरी गिरफ्तार 2 जुआरी फरार। गल्ला मंडी के पीछे बंद कमरे में संचालित हो रही थी जुआ की फड़। पुलिस ने पूरे घर की घेरा बंदी कर 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार। छत का सहारा लेकर मौके से फरार हुए दो जुआरी। लंबे समय से जुआ की मिल रही थी सूचना। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 2 सौ रुपए एक ताश की गड्डी 11 मोबाइल किए बरामद। पकड़े गए जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत हुई कार्यवाही। एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता व साइबर सेल स्टाफ एसडीओपी कार्यालय की रही सराहनीय भूमिका।

Comments
Post a Comment