दतिया में नशा मुक्ति अभियान ने बनाया शपथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया में नशा मुक्ति अभियान ने बनाया शपथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

दतिया जिले में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया गया।
दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में प्रातः 11:00 बजे एक साथ पूरे जिले में नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जिले के सभी शासकीय,अशासकीय  कार्यालयों, स्वयंसेवी  संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, धर्म गुरुओं, आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगजनों एवं उभयलिंगी एवं अन्य समुदाय सहित चार लाख पचास हजार से अधिक लोगों ने एक साथ सहभागिता कर नशा मुक्ति की शपथ ली।
इस अभूतपूर्व सहभागिता को *यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्रदान करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है* *रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र कलेक्टर महोदय के नाम से प्राप्त हुआ है…*
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कलेक्टर महोदय, जिला प्रशासन, सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा कार्यक्रम से जुड़े समस्त सहभागियों आम नागरिकों युवा छात्र-छात्राओं शिक्षक आदि को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Comments