KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सिंध नदी किनारे झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप।
दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सिंध नदी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नदी किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला हत्या का है या किसी हादसे का।
Comments
Post a Comment