KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
आज से शुरु हुयी हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओं मे व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा, एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी पिछोर द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।*
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षाओ का आगाज 10 फरवरी मंगलवार से अंग्रेजी विषय के साथ हो गया है इस क्रम में आज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंग्रेजी प्रश्न पत्र को छात्रों द्वारा हल किया गया, पिछोर विकास खंड में हाई सेकेंडरी के 9 परीक्षा केंद्र तथा हाई स्कूल के 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनके निरीक्षण हेतु आज एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव सहित पिछोर थाना प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के साथ-साथ अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें हाई सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में कुल 1643 छात्र में से 1611 छात्र उपस्थित रहे और 32 छात्र अनुपस्थित रहे मंगलवार की आयोजित परीक्षा में शांतिपूर्ण माहौल रहा वहीं कहीं से किसी तरह की कोई कार्यवाही की जानकारी नहीं आई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। हायर सेकेंडरी परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 मार्च तक तथा हाई स्कूल की 17 फरवरी से 6 मार्च तक एक ही पारी में सुबह 9 से 12 बजे तक संचालित होगी।

Comments
Post a Comment