महाविद्यालय टास्क फोर्स समिति ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवंगुड़ पैरेंटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया एवं जिला टास्क फोर्स दतिया के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यशाला “गुड पैरेंटिंग (मानसिक स्वास्थ्य कल्याण हेतु)”विषय पर आयोजित की गई।कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को मानसिक तनाव, भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक पालन-पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.नवनीत पचौरी (सहायक प्राध्यापक एमिटी विश्वविद्यालय, वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक एवं ज्योतिष परामर्श दाता) ने उपस्थित जनसमूह को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए विशेष रूप सेआयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या मेंअभिभावकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के आयोजक एवं निवेदक डॉ. जयश्री त्रिवेदी, प्राचार्य, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया समस्त जिला टास्क फोर्स समिति रहीं।महाविद्यालय टास्कफोर्स समिति की संयोजक डॉ सीमा सिंह नेअभिभावकों को संबोधित करते हुए समझाया कि अच्छी परवरिश के माध्यम से एवं बच्चों का दोस्त बनकर कैसे बच्चों की मानसिक स्थिति को समझा जा सकता है।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात डॉ चारू सिंह एवं डॉ राखी शर्मा द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालयीन टास्क फोर्स समिति के सदस्य डॉ दुष्यंत सिंह यादव ने किया एवं कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों एवं छात्रों ने भी चर्चा के माध्यम सेअपनी शंकाओं का समाधान किया।इस कार्यक्रम के दौरान डॉ राजेश लेखी, प्रो एस के पांडे, डॉ एस सी कौशिक, डॉ अरविंद यादव, डॉ लाहोरिया, डॉ अभय राहुल, डॉ विनोद गौतम, नवीन मगरैया, डॉ एम चंद्रशेखर, डॉ इंदू डॉ राजासिंह, डॉ संजय बिसेन, आभा गुप्ता, डॉ भगवान सिंह एवं समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ नेसहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
Comments
Post a Comment