श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जैसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- अरुणादित्य जूदेव
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जैसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- अरुणादित्य जूदेव
सिंधी समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए दतिया महाराजा
दतिया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जैसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।यह विचार दतिया के स्वामी टेंऊराम धर्मशाला में सिंधी समाज द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर दतिया महाराजा अरुणादित्य जूदेव ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि कथा आयोजन समिति को ह्रदय से धन्यवाद दिया।इससे पहले महाराजा अरुणादित्य जूदेव ने पवित्र ग्रँथ को नमन कर कथा व्यास आचार्य पंडित सुनील कृष्ण महाराज को पुष्पहार एवं शॉल ओढ़ाकर चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सिंधी समाज की ओर सेधर्मदास भंबानी,महेश गुलवानी जी ने महाराजा श्री जूदेव का पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर श्री जूदेव के साथ वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर,शैलेंद्र सिंह बुन्देला, अजय सिंह परिहार, निखिल सेठ, रवि सुंदरानी , रोशन लाल खत्री , लालचंद आडवाणी ,गोविंद ज्ञानानी , लक्ष्मण साहिबानी, जय किशन जैसानी, प्रदीप तिलवानी , प्रेमचंद तिलवानी, मोहन प्रकाश मोहनानी , सुश्री किरन तिलवानी , पुनीत तिलवानी , उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment