दतिया में बड़ा हादसा, गाड़ी दुकान में घुसी।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 44 पर एक बड़ा हादसा हुआ है। पंजाब से बेंगलुरु जा रही मुसम्मी से भरी एलपी गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे एक दुकान में जा घुसी। यह घटना बालाजी गुरु कृपा होटल के पास हुई, जहां आंचल दांगी की दुकान है।गाड़ी के चालक सलीम खान ने बताया कि गाय के अचानक सामने आने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान संचालक आंचल दांगी को लगभग 60-70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।डायल 112 मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। दुकान संचालक आंचल दांगी ने बताया कि गाड़ी के पलटने से उनकी दुकान को काफी नुकसान हुआ है।यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और लोग इस घटना से डरे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments