डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण के समय भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई । जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं । इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है जबकि एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है । वहीं एक महिला को जे .ए.एच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एप्पल हॉस्पिटल एवं जे.ए.एच अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना । घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में हे और कलश यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंची।?

Comments