KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
पी जी कॉलेज के विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने हेतु दतिया नगरी के श्री रामराजा इंस्टीट्यूट के बीच समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षरित किया गया। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अध्यादेश 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को व्यावसायिकता एवं रोजगार उन्मुखी शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। इस समझौता पत्र के अनुसार विद्यार्थियों को अब इंटर्नशिप और कम्युनिटी इंगेजमेंट जैसे विषयों का अध्ययन करने तथा व्याहारिक प्रशिक्षण के भी अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इस पहल के तहत अब पी जी कॉलेज के विद्यार्थियों श्री राम राजा इंस्टीट्यूट दतिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मल्टी टास्किंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई कढ़ाई, नर्सिंग और ब्यूटीशियन आदि के प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जिसके विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट के साथ साथ स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। दोनों पक्षों के बीच हुए इस सहमति ज्ञापन में न्यूनतम शुल्क पर विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य जय श्री त्रिवेदी जी ने विद्यार्थियों शैक्षणिक परिवर्तनों को समझने और रोजगार के अवसर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही इंटर्नशिप प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ पुनीत प्रताप पांडेय ने कहा कि एन ई पी प्रत्येक विद्यार्थी को रुचि अनुकूल शिक्षा और रोजगार चुनने में सहायक है। अतः विद्यार्थियों को नए अवसरों को पहचानना होगा। इस मौके पर श्री राम राजा इंस्टीट्यूट के प्रभारी श्री अवनीश दीक्षित ने बताया कि विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देना ही उनके संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर श्री दीक्षित एवं उनकी टीम के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment