दतिया अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में शिवपुरी और ग्वालियर (बी) फाइनल में, रोमांचक मुकाबलों में दर्ज की जीत।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में शिवपुरी और ग्वालियर (बी) फाइनल में, रोमांचक मुकाबलों में दर्ज की जीत।
दतिया। दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) द्वारा आयोजित अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दतिया और शिवपुरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शिवपुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच से पूर्व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी कामेश्वर त्रिपाठी और हर्ष रामू शर्मा ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। शिवपुरी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। दतिया की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। टीम की ओर से पर्व गुप्ता ने 53 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कार्तिक साध्या ने 25, गगन शर्मा ने 21 और अनुभव ने 20 रन का योगदान दिया। शिवपुरी की ओर से ऋषि ने 3 और कुशल ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवपुरी ने 37.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 187 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए अर्जुन ने 62 और आहिल खान ने 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दतिया की ओर से दक्षेस, उदय प्रताप और शाश्वत ने एक-एक विकेट लिया। दूसरा मुकाबला भांडेर के खेल मैदान पर ग्वालियर (ए) और ग्वालियर (बी) के बीच खेला गया। ग्वालियर (बी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 145 रन बनाए, जिसमें सक्षम श्रीवास्तव ने 58 रन बनाए। जवाब में ग्वालियर (ए) की टीम 31.1 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। ग्वालियर (बी) की ओर से अर्णव श्रीवास्तव की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। इस जीत के साथ ग्वालियर (बी) ने 21 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। DDCA सचिव संतोष लिटौरिया ने बताया कि 23 मार्च से दतिया स्टेडियम में शिवपुरी और ग्वालियर (बी) के बीच दो दिवसीय फाइनल मैच खेला जाएगा।
Comments
Post a Comment