KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
अंडर-18( गर्ल्स ) इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट
दतिया की बालिकाओं ने शिवपुरी को 6 विकेट से हराया
दतिया--ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित अंडर-18 (गर्ल्स) इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में मान्या यादव के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर दतिया ने शिवपुरी की टीम को 6 विकेट से पराजित कर अगले राउण्ड में प्रवेश किया l
उक्त जानकारी दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष लिटौरिया ने देते हुए बताया कि निर्धारित 40-40 ओवरों के मैच में दतिया टीम की कप्तान मान्या यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
शिवपुरी की टीम ने 39.1 ओवर में 168 रन बना कर ऑल आउट हो गई! शिवपुरी की बल्लेबाज लावण्या ने 64 तथा काव्या ने 33 रन बनाए.
दतिया की गेंदबाज शैफाली ने 3 तथा मान्या यादव, अनमोल अमला ने 2-2 तथा पुरुषमा गुर्जर ने 1 विकेट प्राप्त किया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दतिया की टीम की बल्लेबाजों ने कप्तान मान्या यादव के शानदार 68 रन, लकी अमीन के 36 रनों की बदौलत 28 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया l
अब दतिया का अगला मैच ग्वालियर से होगा.
घनश्याम सिंह ने टीम को दी बधाई
दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह जी ने दतिया की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर समस्त टीम, कोच प्रेरणा राजा, मेनेजर सत्यनारायण शास्त्री को बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं प्रदान की.
Comments
Post a Comment