दतिया प्रधान जिला न्यायाधीश को वकीलों ने दी विदाई,अधिवक्ता और न्यायधीश का उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना-संजीव श्रीवास्तव,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव के दतिया से खंडवा स्थानांतरण होने पर जिला अभिभाषक संघ दतिया द्वारा जिला न्यायालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायाधीश और अधिवक्ता दोनों का कार्य लोगों को न्याय दिलाना है, अधिवक्ता और न्यायाधीश न्याय के दो पहिए हैं इनमें समन्वय होना आवश्यक है,मैने अपने कार्यकाल में यह कोशिश की है।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी प्रथम नियुक्ति दतिया में हुई थी दतिया से मेरा भावनात्मक लगाव रहा है अधिवक्ताओं द्वारा किए गए स्वागत  एवं सम्मान से मैं अभीभूत हूं उन्होंने कहा कि दतिया की बार संस्कृति की संवाहक रही है, श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हम अहंकार से मुक्त हो सहज हो सम हो और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शिवराज सिंह जाट एडवोकेट द्वारा की गई संचालन सचिव वीर सिंह दांगी द्वारा किया गया। स्वागत भाषण कोषाध्यक्ष यशवर्धन सिंह बुंदेला एडवोकेट ने दिया आभार व्यक्त संघ के उपाध्यक्ष किशोरी शरण मिश्र द्वारा किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में संजीव श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती कीप्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इसके पश्चात अभिभाषक संघ के समस्त अधिवक्ताओं द्वारा श्री श्रीवास्त को माल्यार्पण का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अपने उद्बोधन में प्रधान जिला न्यायाधीश को व्यवहार कुशल, सहज सरल व्यक्तित्व का धनी बताया और  कहा कि श्रीवास्तव जी के कार्यकाल में जूनियर को काफी कुछ सीखने के लिए मिला उनका व्यवहार सबके प्रति समान रहा।कार्यक्रम को  राजेंद्र कुमार तिवारी, महिपाल सिंह एडवोकेट, रामसेवक यादव एडवोकेट,नंदकिशोर श्रीवास्तव, एडवोकेट राधिका शरण शुक्ला, लोकेंद्र सिंह दांगी आदि ने संबोधित किया, संघ द्वारा स्मृति के रूप में मां पीतांबरा की तस्वीर भेंट की गई।।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक गुप्ता, विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार धाकड़, जिला न्यायाधीश न्यायाधीश सुदीप श्रीवास्तव के अलावा समस्त न्यायाधीश गण उपस्थित रहे। इसके अलावा उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में श्वेता अवस्थी,कुलदीप ताम्रकार, अनुज सिंह बुंदेला,अजय गुर्जर, बलवान सिंह पाल, ठाकुरदास सिंह,राजेश शर्मा  एडवोकेट, दयाल सिंह गुर्जर,अरविंद कुमार लिटोरिया, मुकेश गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव,केएन श्रीवास्तव,प्रमोद पाल, विनोद सेन,राजेश खरे,संजय कुशवाहा, अरविंद दांगी, विवेक ढेंगुला, रामनरेश दांगी,दीपक डांगी , चंद्रशेखर यादव,दिनेश उदेनिया, गिर्राज सिंह ठाकुर, नितिन पांडे, रमा बैस,रमा प्रजापति, सरिता, अमित सिंह,शिवानी सक्सेना, महेंद्र जैन ,शुभम सिंह आदि सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comments