युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी संयुक्त रुप में सिलेंडर और चूल्हा हाथ में लेकर किया विरोध प्रदर्शन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र इंदरगढ़ में आज जिला युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस इंदरगढ़ के द्वारा बढ़ती महंगाई, एलपीजी सिलेंडर की कमी और लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और रैली अंबेडकर पार्क से लेकर ग्वालियर चौराहा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान साथियों ने हाथों में सिलेंडर और चूल्हा लेकर आम जनता की परेशानियों को उजागर किया और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
महंगाई की मार से आम परिवार का रसोई घर प्रभावित हो रही है। जिसे अब और सहन नहीं कर सकते हैं।
जनता की आवाज उठाने के लिए युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी हमेशा सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। 
कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, श्रीमति जामिंत्री जाटव दादौरिया ओम पांचालस बालकृष्ण जाटव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेन्दर सिंह गुर्जर,ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह राणा,रानी सोनी,पवन पांचाल, सोनू यादव,रवि यादव,डैनी देसाई आदि मौजूद थे

Comments