KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
दतिया। टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किए जाने के विरोध में जिले के समस्त शिक्षक संगठनों के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने सोमवार दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कबचे ने प्राप्त किया।
शिक्षकों ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किए जाने के फैसले से मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को दोबारा परीक्षा देने की अनिवार्यता से शिक्षकों में नाराजगी है।
शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को पुनः परीक्षा देने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। इससे शिक्षकों का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।
इसी मांग को लेकर शिक्षक संगठनों ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है और सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की अपील करते हुए कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिले भर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे और टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता का विरोध जताया।
Comments
Post a Comment