हिनौतिया में वन रक्षक पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास।

हिनौतिया में वन रक्षक पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास। बेखौफ रेत माफियाओं ने वन रक्षक की मारपीट कर फाड़ी वर्दी। अवैध खनन रोकने पहुंचा वन रक्षक पर खनन माफियाओं ने किया हमला। सिनावल थाना क्षेत्र के हिनौतिया वन परिक्षेत्र की घटना। वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास। खनन माफियाओं से जान बचाकर भागा वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव। वन अमला के साथ मौके पर पहुंचे गोराघाट रेंजर सतेन्द्र सिंह धाकड़। करीब 4 से 5 खनन माफियाओं ने किया वन रक्षक पर हमला। सिनावल थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, वन परिक्षेत्र में जारी है अवैध खनन। खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सिनावल थाने पहुंचे वन कर्मी।

Comments