KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
शिवपुरी केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया सेवा स्वास्थ्य मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित दिव्यांगजन किट वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री द्वारा 5260 दिव्यांगजन भाइयों-बहनों को कुल 22,475 सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनकी कुल लागत लगभग ₹4 करोड़ है। इनमें से 786 दिव्यांगजनों को केंद्रीय मंत्री ने स्वयं अपने हाथों से सहायक उपकरण वितरित किए।
💬 “ज्ञानदाता, अन्नदाता और जानदाता – तीनों को मेरा नमन”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए “जानदाता” हैं, क्योंकि वे जीवन बचाने का कार्य करते हैं। जिस प्रकार शिक्षक “ज्ञानदाता” और किसान “अन्नदाता” कहलाते हैं, उसी प्रकार चिकित्सकों को भी “जानदाता” के रूप में सम्मान दिया जाना चाहिए। देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं
उन्होंने बताया कि 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में AIIMS दिल्ली, AIIMS भोपाल तथा मेदांता जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से सैकड़ों विशेषज्ञ चिकित्सक शिवपुरी पहुंचे हैं। शिविर में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 25,000 ओपीडी तथा 500 से 700 ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है।
♿ दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पूरे संसदीय क्षेत्र में अब तक 8640 दिव्यांगजनों को 35,884 सहायक उपकरण लगभग ₹7 करोड़ की लागत से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
🔹 अशोकनगर में 1456 दिव्यांगजनों को 5172 उपकरण
🔹 गुना में 1929 दिव्यांगजनों को लगभग 8500 उपकरण
🔹 शिवपुरी में 5260 दिव्यांगजनों को 22,475 उपकरण
🛡️ सुरक्षा का संदेश भी दिया
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई लाभार्थियों को स्वयं ट्राइसाइकिल प्रदान करते हुए उन्हें हेलमेट पहनकर सुरक्षित रूप से चलाने की सलाह दी तथा मंच से ही हेलमेट के उपयोग की विधि भी समझाई।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र का हर व्यक्ति सशक्त, स्वावलंबी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।



Comments
Post a Comment