KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया । लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ठंडी सड़क स्थित सीताराम वाटिका में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राईवेट स्कूल्स प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा,पवन शर्मा,डी पी सी राजेश शुक्ला उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की।कार्यक्रम की शुरुआत समस्त अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि शिक्षक और माता-पिता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी नजर रखें क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है । संस्कारित छात्र ही भविष्य में उच्च स्तरीय पदों को शुशोभित करते हैं और समाज का आईना बन परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं । कार्यक्रम को चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा,विद्यालय संचालक अशोक रंगड़,मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेश शर्मा और गोविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया और बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ कर विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाये प्रेषित की । कार्यक्रम में विद्यालय संचालक राशिद खान सर ने ग्रांड पेरेंट्स फूल सिंह कुशवाह, मेहबूब खान, जशरथ सिंह यादव, इंजी.लतीफ खान और रामसेवक यादव और अपने पूर्व छात्र-छात्राओं जोली शुक्ला पार्षद, कवीन्द्र वर्मा कलेक्टर स्टेनो,डा. राजेंद्र प्रजापति आयुष्मान चिकित्सक, राजेश कुमार सेन एच डी एफ सी बैंक में सेवारत होने के लिए सम्मानित किया ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोर कर वाहवाही लूटी । कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार एल सी डी कबीर खान को,दितीय पुरस्कार इंडक्शन राघव यादव और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राईंडर रहीशा बेगम को प्रदान किया गया । इसके साथ ही 20 सांतावना पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवपुरी से राजकुमार शर्मा, गजेंद्रशिवहरे,गोपेन्द्र जैन,पवन शर्मा,अशोक रंगड,ग्वालियर से कौशलेन्द्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह राठौर,कुमुद तिवारी,अभिषेक सिंह, दतिया से अशोक यादव, राजेश श्रीवास्तव, नंद किशोर कुशवाह, पवन गुप्ता,अरुण श्रीवास्तव, महेन्द्र श्रीवास्तव, आकाश गौतम के पत्रकार बंधु,समाज सेवी और सैंकड़ों अभिभावकों उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन आशना खान एवं कल्पना राजावत ने एवं आभार विद्यालय संचालक राशिद खान ने किया ।
Comments
Post a Comment