के लिए दतिया कलेक्टर ने लोगो से गर्मी में पक्षियों को दाना पानी रखने की अपील की।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


‘दाना-पानी अभियान’ में सकोरों में रखा दाना-पानी, जिलेवासियों से भी की सहयोग की अपील


दतिया। भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने समाजसेवी राजू त्यागी द्वारा संचालित ‘दाना-पानी अभियान’ में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सकोरों में दाना और पानी रखकर अभियान की शुरुआत की और आम नागरिकों को भी इस नेक पहल से जुड़ने का संदेश दिया।
कलेक्टर ने कहा कि गर्मियों में तापमान बढ़ने से पक्षियों को भोजन और पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे अपने घरों, कार्यालयों और आसपास के स्थानों पर सकोरे रखकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करे तो हजारों पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश देगी।

*क्यों जरूरी है दाना-पानी अभियान?*
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगते हैं। ऐसे में पक्षियों को पानी और भोजन की तलाश में भटकना पड़ता है। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर सकोरे रखकर दाना-पानी की व्यवस्था करने से पक्षियों को राहत मिलती है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

Comments