शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी परीक्षा निरस्त कराने के लिए सौंपा ज्ञापन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ विधायक  जयवर्धनसिंह को शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी परीक्षा निरस्त कराने हेतु मध्य प्रदेश शिक्षक जिला अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने सौंपा ज्ञापन, 

दतिया में आज पधारे मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह दतिया प्रवास पर आए,इस दौरान मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को, पात्रता परीक्षा tet निरस्त कराने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री से माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में याचिका दायर करने एवं विपक्ष की भूमिका में मध्यप्रदेश सरकार पर दवाब बनाने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने आश्वस्त किया कि हम प्रदेश भर के शिक्षकों के भविष्य पर संकट नहीं आने देंगे। हम सरकार पर निरंतर दवाब बनाकर पात्रता परीक्षा को निरस्त कराने का दवाब बनाएंगे।
प्रदीप श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस दतिया। 

Comments