KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया किसान की कुएं में गिरने से मौत खेत की रखवाली करने गए थे; दोनों बेटे और पत्नी मुंबई में मजदूरी करते हैं,
दतिया में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना थरेट थाना क्षेत्र के सेंगुवां गांव में हुई। मंगलवार देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद किसान का शव खेत के पास बने कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए इंदरगढ़ अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, सेंगुवाँ निवासी 50 वर्षीय इकबाल खान पुत्र छुन्ना खान मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अपने खेत पर रखवाली के लिए गए थे। खेत के पास ही एक कुआं बना हुआ है। प्रारंभिक आशंका है कि कुएं के पास जाते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वे उसमें गिर गए।
Comments
Post a Comment