KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर होली मिलन में शामिल हुए पूर्व विधायक घनश्याम सिंह
दतिया। रविवार को राजधानी भोपाल के 74 बंगले स्थित मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के निवास पर होली मिलन समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं सेंवढ़ा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री घनश्याम सिंह शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश के कई जिलों से आए वरिष्ठ नेताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया को भी गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की बधाई दी।
होली मिलन समारोह में दतिया जिला संगठन प्रभारी चंद्रभूषण सिंह बुन्देला (गुड्डू राजा) भी शामिल हुए।
Comments
Post a Comment