भक्त कर्मा बाई जयंती पर साहू समाज की भव्य बाइक रैली, जयकारों से गूंजा शहर।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया।भक्त कर्मा बाई जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज प्रथम दिन साहू समाज द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।यह रैली शनिवार शाम कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होकर रैली कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर बम-बम महादेव, राजगढ़ चौराहा, टाउनहॉल, किला चौक, दारूगर की पुलिया, तिगेलिया और राजगढ़ फाटक होते हुए रिंग रोड पर जाकर संपन्न हुई।इस दौरान बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग बाइक रैली में शामिल हुए। रैली में डीजे की धुन पर युवा भक्त कर्मा बाई के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ शहर में निकले, जिससे माहौलभक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

Comments