KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया लोक अदालत बनी मिलन की अदालत, रूठे पति-पत्नी फिर आए साथ।
दतिया। जिला न्यायालय दतिया में आयोजित लोक अदालत इस बार केवल मामलों के निराकरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक बिछड़े दंपत्ति के मिलन की गवाह भी बन गई।
जानकारी के अनुसार, पति हीरालाल और पत्नी सोनम काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद जब माननीय प्रधान एवं जिला न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में माननीय अपर जिला न्यायाधीश महोदया श्रीमती मंजूषा जी के समक्ष लोक अदालत में प्रस्तुत हुआ, तो मामले में सकारात्मक पहल देखने को मिली।
सुनवाई के दौरान समझाइश और बातचीत के बाद दोनों के बीच ऐसा राजीनामा हुआ कि जो पति-पत्नी काफी समय से अलग थे, वे फिर से साथ रहने और दांपत्य जीवन निभाने के लिए तैयार हो गए। यूं कहें कि लोक अदालत ने न सिर्फ एक प्रकरण का निराकरण किया, बल्कि एक टूटते रिश्ते को भी जोड़ दिया।
इस पूरे प्रकरण में अभिभाषक वैभव मिश्रा, एडवोकेट ने पैरवी की। अंत में अदालत से बाहर निकलते समय माहौल कुछ ऐसा था मानो विवाद नहीं, बल्कि सुलह की खुशी दिखाई दे रही हो।
Comments
Post a Comment