KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया।गुड़ी पाड़वा एवं हिंदू नव वर्ष पर दतिया कलेक्टर ने सूर्य- देव को अर्घ्य देकर विधिवत पूजा- अर्चना की।गुरुवार को दतिया जिले के परशुराम मंदिर, करन सागर में गुड़ी पाड़वा एवं हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा समाज के नागरिकों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का दिव्य वातावरण निर्मित हुआ।कलेक्टर श्री वानखड़े ने समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ बनाते हैं।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन जन-जन की आस्था और एकता का प्रतीक बन गया। प्रशासन द्वारा भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं केसंरक्षण एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments
Post a Comment