दतिया पीतांबरा पीठ के बाहर दुकानों पर छापा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया पीतांबरा पीठ के बाहर प्रसाद भंडारों पर छापा: लड्डू-पेड़ा से लेकर आइसक्रीम तक के सैंपल लिए 

दतिया में मिलावट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पीतांबरा पीठ क्षेत्र में प्रसाद भंडारों और आइसक्रीम इकाइयों पर छापामार निरीक्षण किया। इस दौरान लड्डू, पेड़ा, कुल्फी और आइसक्रीम सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
टीम ने राजगढ़ चौराहा, उत्तर गेट और पीतांबरा पीठ के आसपास स्थित प्रसाद भंडारों को खंगाला। पंडित प्रसाद भंडार से बेसन लड्डू और पेड़ा के सैंपल लिए गए, वहीं बगलामुखी प्रसाद भंडार से भी इसी प्रकार के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। दांतरे की नरिया क्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा आइस फैक्ट्री और शिव आइसक्रीम यूनिट में भी निरीक्षण किया गया।
यहां कुल्फी, आइसक्रीम के साथ-साथ स्किम्ड मिल्क पाउडर, खाद्य रंग और शक्कर जैसे कच्चे माल के नमूने भी लिए गए।
सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
टीम के मुताबिक, इन दिनों खासतौर पर दूध और उससे बने उत्पादों में मिलावट रोकने पर फोकस किया जा रहा है, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित ओर सेहत बंध खाद्य सामग्री मिल सके।

Comments