कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने रीडेंसिफिकेशन कार्यों की समीक्षा की,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने रीडेंसिफिकेशन कार्यों की समीक्षा की
समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
दतिया 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में रीडेंसिफिकेशन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान आरआई ऑफिस, बस स्टैंड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एनजिओ ब्लॉक, टाउनहॉल सहित शासकीय कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवासीय डी, ई, एफ, जी एवं एच ब्लॉक के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 


Comments