शासकीय पी.जी. कॉलेज दतिया में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया।शासकीय पी.जी. कॉलेज दतिया में दतिया कलेक्ट्रेट के आदेश अनुसार  26 मार्च गुरुवार को आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।कार्यक्रम में भूगोल विभाग के डॉ. विकास राठौर ने भूकंप के प्रकार, कारण, भूकंप संभावित क्षेत्रों तथा उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात एस.आई. शिवराज सिंह बघेल एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा के समय बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। आपदा मित्रों ने टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, सीपीआर और एंटी चोकिंग जैसी तकनीकों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम के दौरान रोटरी रेस्क्यू सॉ, आर.पी. सॉ, ड्रिल मशीन, चिपिंग हैमर, पीपीई किट, फर्स्ट एड किट, गम बूट तथा फायर एक्सटिंग्विशर जैसे उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही आग के प्रकार तथा रेस्क्यू कार्य में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की रस्सियों के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सीमा मार्गरेट सिंह ने आभार व्यक्त किया।कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा लगभग 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें 35 एनसीसी कैडेट्स और 32 एनएसएस स्वयंसेवक भी शामिल थे।

Comments