इमामबाड़ा वाली मस्जिद में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कराया रोजा इफ्तार ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

इमामबाड़ा वाली मस्जिद में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कराया रोजा इफ्तार 

दतिया। सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सेंवढ़ा नगर की इमामबाड़ा वाली मस्जिद में पहुंच कर रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराया।
 इस अवसर पर उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि रमजान के पवित्र माह में खुदा की इबादत हमेशा बरकत देती हैं। उन्होंने सेंवढ़ा क्षेत्र की सुख सम्रद्धि व खुशहाली के लिए दुआ की। इस अवसर पर श्री सिंह के साथ देशराज कुशवाह, बादशाह खान, राजेंद्र नोनेरिया, रवि राजपूत, ललई राइन, शमशेर राइन, हाजी इमामुद्दीन राइन, इरफान राइन, कल्लू हाफिज जी,बबलू राइन, रफीक खान, मंसूर खान आदि सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Comments