KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
उत्कृष्ट कार्य पर 200 से अधिक सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर सम्मानित
दतिया। जनगणना-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट, समयबद्ध एवं सराहनीय कार्य करने वाले लगभग 200 से अधिक सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनरों को कार्यालय कलेक्टर, जिला दतिया (म.प्र.) द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय कलेक्टर श्री स्वप्निल वनखड़े द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में टीम भावना, अनुशासन एवं समर्पण अत्यंत आवश्यक है।
सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने इसे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, निरंतर प्रयास एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनरों ने भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी सम्मानित कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
Comments
Post a Comment