KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर का फैन था युवक, यूपी से 600 किलोमीटर दूर मिलने आया, कलेक्ट्रेट में बिगड़ी तबीयत तो दतिया कलेक्टर ने तुरंत पहुंचाई मदद
दतिया।सोशल मीडिया पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को लगातार फॉलो करने वाला एक युवक उनसे मिलने और फोटो खिंचवाने के लिए उत्तर प्रदेश के चंदौली से विशेष रूप से दतिया पहुंचा, लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा।उस समय कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक चल रही थी। युवक की हालत बिगड़ते ही कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने तत्काल स्वास्थ्य टीम और प्रशासनिक अमले को सक्रिय करने के निर्देश दिए। बिना समय गंवाए युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां ईसीजी सहित आवश्यक जांच और उपचार किया गया।डॉक्टरों के अनुसार युवक को हल्की टैकीप्निया और हृदय संबंधी परेशानी की स्थिति थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत स्थिर हो गई और संभावित बड़ा खतरा टल गया।बाद में जानकारी सामने आई कि युवक राजकुमार बच्छी निवासी चंदौली, उत्तर प्रदेश है, जो केवल कलेक्टर श्री वानखड़े से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा लेकर दतिया आया था। खास बात यह रही कि जब युवक की तबीयत बिगड़ी, तब तक किसी को यह जानकारी नहीं थी कि वह कौन है और किस उद्देश्य से आया है। प्रशासन ने पहले इंसानियत निभाते हुए उसकी जान बचाने को प्राथमिकता दी।कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे बैठक पश्चात युवक से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने युवक के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।उन्होंने युवक को हौसला देते हुए कहा कि पूरी सरकारी मदद दी जाएगी और युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।समय पर मिली सहायता और प्रशासन की तत्परता के चलते युवक अब सुरक्षित और स्वस्थ बताया जा रहा है।
Comments
Post a Comment